Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • दो युवतियां हिमाचल से उत्तराखंड जिला चमोली में शादी करने पहुंची , PUBG खेलते-खेलते हुआ था प्यार

दो युवतियां हिमाचल से उत्तराखंड जिला चमोली में शादी करने पहुंची , PUBG खेलते-खेलते हुआ था प्यार

By on August 10, 2021 0 305 Views

प्यार अंधा होता है। यह तो आपने सुना ही होगा। और इस प्यार को सोशल मीडिया ने नए आयाम दिए हैं। क्या आप कभी सोच सकते हैं कि पबजी खेलते-खेलते भी प्यार हो सकता है। सही मायनों में कहूँ तो मुझे अभी अभी तक यह पता नही था। लेकिन इस खबर से यह पता लगा कि पबजी खेलने से भी दूर कहीं रह रहे युवक युवती में प्यार हो सकता है। और यहां तो दो सगी बहनों को एक ही लड़के से प्यार हो गया……
हिमाचल प्रदेश से भागी दो सगी बहनों की बरामदगी हिमाचल पुलिस ने  ग्वालदम से की है। घर से फरार दोनों सगी बहने कांगड़ा जिले के बैजनाथ की बताई जा रही हैं।
उत्तराखंड के चमोली जिले में प्यार मोहब्बत का एक अजीब-गरीब मामला आया है। हिमाचल प्रदेश की दो बहनें थराली के लड़के के साथ PUBG गेम खेलते हुए दिल दे बैठीं। और शादी करने के लिए हिमाचल के कांगड़ा से उत्तराखंड के थराली पहुंच गईं। इस अजब प्रेम कहानी के बीच तीनों शादी के लिए थराली कोर्ट भी गए। लेकिन उनका दिल तब टूटा जब उन्हें पता चला कि लड़का नाबालिग है। इसीलिए उनकी शादी नहीं हो पाई। वहीं हिमाचल पुलिस भी लड़कियों की तलाश में थराली पहुंच गई। दरअसल पोइर वाकया यह है कि हिमाचल के कांगड़ा जिले की रहने वाली दो सगी बहनें PUBG खेलते-खेलते उत्तराखंड के एक लड़के को दिल दे बैठीं। दोनों लड़कियों शादी के लिए घर से पैसे और कुछ जेवरात लेकर उत्तराखंड भी पहुंच गईं। लेकिन, उत्तराखंड पहुंचते ही उनका दिल टूट गया। जिस लड़के से उन्हें प्यार हुआ वह नाबालिग निकला। लड़कियों के परिजनों ने कांगड़ा के बैजनाथ थाने में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बैजनाथ पुलिस ने दोनों लड़कियों की तलाश शुरू की। बैजनाथ पुलिस ने जब गुमशुदा लड़कियों की मोबाइल लोकेशन ट्रेस की तो उत्तराखंड के थराली में मिली। बैजनाथ से सीधे हिमाचल पुलिस थराली पहुंची। दोनों बहनें ग्वालदम में एक नेपाली मूल की महिला के घर पर रूकी हुई थी। दोनों बहनें अपने साथ घर से कुछ नगदी और जेवरात लेकर फरार हुई थीं। दोनों ग्वालदम में रहने वाले नेपाली मूल के लड़के से शादी करने यहां पहुंची थी। जानकारी के मुताबिक दोनों बहनों की दोस्ती युवक से पबजी गेम खेलने के दौरान हुई थी। इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को अपना फोन नंबर शेयर किया। धीरे-धीरे ये दोस्ती प्यार में बदल गई। बात शादी तक पहुंच गई थी। इतना ही नहीं दोनों बहनें लड़के से शादी करने के लिए थराली के ग्वालदम तक पहुंच गईं। यहां शादी के लिए तीनों थराली कोर्ट परिसर में भी पहुंचे थे, लेकिन लड़के के नाबालिग होने के कारण दोनों की शादी नहीं हो सकी और दिल टूट गया. हिमाचल पुलिस के एएसाई सुरजीत कुमार ने बताया कि 23 जुलाई को लड़कियों के भाई ने बैजनाथ थाने में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. तभी से पुलिस की तालाश कर रही थी, लेकिन उन्हें कोई सुराग नहीं लग रहा था, कुछ दिनों पहले ही उनकी मोबाइल लोकेशन थराली तहसील के ग्वालदम थाना क्षेत्र में मिली। इसके बाद पुलिस ग्वालदम पहुंची और थराली पुलिस से संपर्क करते हुए दोनों लड़कियों को सकुशल बरामद किया।
अब हिमाचल पुलिस दोनों लड़कियों को कांगड़ा के उपजिलाधिकारी के समक्ष पेश करने की तैयारी में जुटी हुई है। हिमाचल पुलिस के अधिकारियों के मुताबिक उपजिलाधिकारी के समक्ष लड़कियां जो बयान देगी, उसी के हिसाब के आगे की कार्रवाई की जाएगी। लड़कियों ने बताया कि वे अपनी मर्जी के यहां आई थी। लड़कियां अपने साथ जो जेवरात लेकर आई थी, उसकी बरामदगी नहीं हुई है।