October 29, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • अल्मोड़ा की द्वाराहाट सीट पर बगावत ! BJP से टिकट की आस मे थे कैलाश भट्ट, लड़ेंगे निर्दलीय चुनाव…

अल्मोड़ा की द्वाराहाट सीट पर बगावत ! BJP से टिकट की आस मे थे कैलाश भट्ट, लड़ेंगे निर्दलीय चुनाव…

By on January 22, 2022 0 469 Views

देहरादून: भाजपा हाईकमान के अबकी चुनावी समर में युवा और नया चेहरा उतारे जाने के बाद द्वाराहाट सीट पर बगावत हो गई है। पिछले दो विधानसभा चुनावों में दावेदारी पेश कर चुके पार्टी के जिला उपाध्यक्ष कैलाश भट्ट ने टिकट कटने पर बगावती तेवर अपना लिए हैं। भट्ट के साथ ही उनकी समर्थकों ने इसे घोर उपेक्षा करार देते हुए निर्दलीय चुनाव लडऩे का एलान कर दिया है। पूर्व प्रदेश पार्षद रह चुके कैलाश की चूंकि पंचायती राजनीति में भी ठीकठाक पकड़ है, इससे संगठन सकते में आ गया है। हालांकि बगावत के अंदेशे को देख जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने पहले ही अपने पहुंच से बाहर कर दिए।

भाजपा ने दोपहर बाद विधानसभावार पहली सूची जारी की। द्वाराहाट सीट का टिकट तय होने के कुछ ही देर बाद भाजपा में बगावत के सुर मुखर हो उठे। वरिष्ठ पार्टी नेताओं में शुमार पार्टी के जिला उपाध्यक्ष कैलाश भट्ट टिकट वितरण से बेहद आहत दिखे। उन्होंने पार्टी पर लगातार उपेक्षा का आरोप लगा कार्यकर्ताओं की भावनाओं से खिलवाड़ का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वह वर्ष 2012 फिर 2017 के विस चुनाव में भी टिकट के प्रबल दावेदार रहे। मगर टिकट काटा जा रहा।

बकौल कैलाश भट्ट, इस बार उनकी अथक मेहनत को देखते हुए समर्थकों में भी उम्मीद थी कि प्रत्याशी बनाए जाएंगे। मगर आखिरी दौर में संगठन ने फिर उपेक्षा ही की। उन्होंने कहा कि वह निर्दलीय ही खम ठोकेंगे। इस संबंध में जिलाध्यक्ष रवि रौतेला से संपर्क साधा गया लेकिन बात न हो सकी। भट्ट का कहना है कि अंतिम क्षण में धोखा हुआ। मन आहत होना स्वाभाविक है। सैकड़ों कार्यकर्ताओं के फोन आ गए हैं। चुनाव लडऩे के लिए सभी दबाव दे रहे। दिल्ली से वापस लौट रहा हूं। शुक्रवार को द्वाराहाट में पूरे विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई गई है। इसमें निर्दलीय मैदान में उतरने की घोषणा कर दी जाएगी। द्वाराहाट के मंडल अध्यक्ष उमेश भट्ट का कहना है कि कैलाश भट्ट जी की नाराजगी स्वाभाविक है। हो भी सकती है। भाजपा के सभी कार्यकर्ता निष्ठावान हैं। उनकी नाराजगी दूर की जाएगी।