September 13, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • आम आदमी पार्टी द्वारा निकाली गई संकल्प यात्रा बाजपुर पहुंची।

आम आदमी पार्टी द्वारा निकाली गई संकल्प यात्रा बाजपुर पहुंची।

By on November 16, 2021 0 406 Views

रिपोर्टर -भूपेश चन्द्रा

बाजपुर। आम आदमी पार्टी द्वारा निकाली गई संकल्प यात्रा बाजपुर पहुंची। संकल्प यात्रा में मौजूद पंजाब के सांसद भगवंत सिंह मान का बाजपुर पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान नगर में विशाल रैली निकाली गई। साथ ही भगवंत सिंह मान ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। बता दें कि आम आदमी पार्टी द्वारा किसानों के समर्थन में उधम सिंह नगर से संकल्प यात्रा निकाली जा रही है। इसी के चलते आम आदमी पार्टी के पंजाब के सांसद भगवंत सिंह मान संकल्प यात्रा के साथ बाजपुर पहुंचे। जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने भगवंत सिंह मान का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान आम आदमी पार्टी की संकल्प यात्रा सिंचाई विभाग गेस्ट हाउस के समीप से शुरू होकर अनाज मंडी में समाप्त हुई। इस दौरान उन्होंने कहा कि किसान केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए कृषि कानून का विरोध कर रहे हैं लेकिन केंद्र सरकार किसानों पर जबरन कानून थोपने का काम कर रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी की सरकार आने पर बंद पड़ी चीनी मिलों को शुरू किया जाएगा और 5 नई आधुनिक चीनी मिलें शुरू की जाएंगी। इस दौरान भगवंत सिंह मान ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने देश को बेचने का काम किया है।