September 11, 2026
Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • भगत ने किया 2 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण

भगत ने किया 2 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण

By on August 13, 2021 0 670 Views

कालाढुंगी। (शाकिर हुसैन) विधानसभा के अंतर्गत वार्ड नं. 55 के शिवाशीष कॉलोनी में 128.31 लाख की लागत से “पेयजल सुदृढीकरण योजना” एवं आनंदपुर में 88.16 लाख की लागत से ओवर हेड टैंक का कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत ने लोकार्पण किया। भगत ने बताया कि समस्त क्षेत्रवासियों को आए दिन पानी की किल्लत का सामना करना पड़ता है, क्षेत्रवासियों की माँग पर वह लंबे समय से इन योजनाओं को शासन स्तर पर स्वीकृति दिलाने के लिए प्रायरत थे।

मुख्यमंत्री घोषणा एवं नाबार्ड वित्त पोषित के माध्यम से इन योजनाओं के लिए धनराशि आवंटित हुई थी। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया, ब्लॉक प्रमुख रूपा देवी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष आंनद दरमवाल, पार्षद अमित बिष्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य पुष्पा देवी, प्रदेश मंत्री किसान मोर्चा हरेंद्र दरम्वाल, बिशन सिंह नैनवाल, आनंद सिंह भाकुनी, नारायण सिंह रावत, गौरी दत्त जोशी, गणेश काण्डपाल, भवान बिष्ट, दीपू नेगी, शंकर बोरा, खुशल सिंह बिष्ट, ललित मोहन नेगी, चंद्र प्रकाश उपाध्याय, महेंद्र सिंह, किशन सिंह बिष्ट, गोपाल सिंह बिष्ट, दीपू भगत, मनोहर बेलवाल, संदीप कुल्याल सहित समस्त कार्यकर्ता व स्थानीय जनता मौजूद थे।