खिचड़ी नदी का अचानक जल स्तर बड़ने से एक जिप्सी बह गई।
रामनगर। पहाड़ों में देर रात से हुई बारिश के चलते नदियां उफान पर है। रामनगर के क्यारी गांव की खिचड़ी नदी का अचानक जल स्तर बड़ने से एक जिप्सी बह गई । बताया जा रहा है कि सुबह जिप्सी चालक होटल से पर्यटको को सफारी के लिए लेने जा रहा था। कि अचानक खिचड़ी नदी पार करते समय जलस्तर बढ़ गया। जिस कारण जिप्सी पानी के तेज बहाव में बहने लगी। जिप्सी को बहता देख जिप्सी चालक ने कूद कर अपनी जान बचाई । ग्रामीणों द्वारा जिप्सी को जलस्तर कम होने के बाद ट्रैक्टर से निकाला गया।

