October 31, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • देवखड़ी नाले में बहे युवक का शव बरामद, जंगल में मिला शव

देवखड़ी नाले में बहे युवक का शव बरामद, जंगल में मिला शव

By on July 16, 2024 0 561 Views

देवखडी नाले में बहे युवक का शव पुलिस ने बरामद कर लिया है. युवक के शव को पुलिस ने लालकुआं के जयपुर बीसा के नहर के पास जंगल से बरामद कर लिया है। युवक का शव मिलने के बाद से उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

युवक की पहचान आकाश के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक सोमवार को महिला ने जंगल मे युवक का शव देखा. जिसके बाद महिला ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना पर पुलिस की टीम भी मौके से पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

शव मिलने के बाद से युवक के परिजनों में मातम पसरा हुआ है. बता दें गुरुवार देर रात बाइक सवार आकाश देवखड़ी नाले के तेज बहाव में बह गया था. जिसके बाद से युवक की तलाश में एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू अभियान चलाये हुए थी. सोमवार को पुलिस ने युवक का शव बरामद कर लिया है.