Breaking News
  • Home
  • अन्य
  • आजादी के अमृत महोत्सव के हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत कालाढूंगी के विद्यार्थियों द्वारा जन जागरूकता तिरंगा रैली निकाली गई।

आजादी के अमृत महोत्सव के हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत कालाढूंगी के विद्यार्थियों द्वारा जन जागरूकता तिरंगा रैली निकाली गई।

By on August 6, 2022 0 342 Views

कालाढूंगी। आजादी के अमृत महोत्सव के हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत राजकीय पालीटेक्निक कालाढूंगी के विद्यार्थियों द्वारा जन जागरूकता तिरंगा रैली निकाली गई। पोस्टर प्रतियोगिता एवं स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। आयोजन का शुभारम्भ प्रधानाचार्या भावना पंत द्वारा किया गया। इस अवसर पर संस्था के एनएसएस अधिकारी अमित कुमार श्रीवास्तव, इंदिरा गुंजियाल, कादम्बरी वर्मा, गरिमा पाटनी, प्रवीण साह आदि थे। पोस्टर प्रतियोगिता में छात्र प्रखर डोभाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इधर राजकीय पॉलिटेक्निक कोटाबाग में भी आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों के द्वारा प्रचार प्रसार किया गया इसके पश्चात 15 अगस्त को होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य बीपी सिंह, आभा महतोलिया, एनएसएस अधिकारी राजेश कोहली, आशीष भारद्वाज, रेखा आर्य, प्रीति आर्य, गिरीश फूलोरिया, डीएस भंडारी, ऋषि देव राजभर, नीलम वर्मा आदि उपस्थित रहे