September 13, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • ये है मुर्दों का तहखाना, दिल थाम लेना जब भी यहाँ आना, यहाँ कंकालों को देख अच्छे अच्छों की निकल जाती है चीख, मन ही मन उपरवाले से मांगने लगते हैं ज़िन्दगी की भीख

ये है मुर्दों का तहखाना, दिल थाम लेना जब भी यहाँ आना, यहाँ कंकालों को देख अच्छे अच्छों की निकल जाती है चीख, मन ही मन उपरवाले से मांगने लगते हैं ज़िन्दगी की भीख

By on October 28, 2021 0 278 Views

न्यूज़ डेस्क : दुनिया में तमाम अनोखी और अजीबोगरीब जगह हैं, जो अपने आप में एक प्राचीन इतिहास समेटे हुए हैं. पुरातत्वेत्ता ऐसी जगहों की खोज करते रहते हैं, जो अनोखे हैं. इनमें से ऐसी ही एक जगह है फ्रांस की राजधानी पेरिस में. जिसे कब्रों के तहखाना के नाम से जाना जाता है. यहां 60 लाख से अधिक इंसानों की खोपड़ियां और हड्डियां मौजूद है. इस जगह को देखकर किसी की भी चीख निकल सकती है. दरअसल, पेरिस में एक तहखाना है जिसे लोग फ्रेंच कैटकॉम्ब्स के नाम से जानते हैं. जमीन से 20 मीटर नीचे बने इस तहखाने में 60 लाख मुर्दों की हड्डियां और खोपड़ियां रखी गई है.

यही नहीं ये हड्डियां ऐसे ही नहीं पड़ी बल्कि इन्हें बड़े करीने से सजाया गया है. तहखाने के अंदर हड्डियों और खोपड़ियों से दो किलोमीटर लंबी दीवार बनाई गई है. ऐसा कहा जाता है कि साल 1785 में कब्रिस्तान की कमी के चलते कई लाशों को एक साथ एक गड्ढे में दफना दिया गया था. ये तहखाना बेहद डरावना है बावजूद इसके दूर-दूर से लोग इस तहखाने में मौजूद हड्डी और खोपड़ियों की दीवार को देखने के लिए आते हैं.

बता दें कि पहली बार इस तहखाने को 11 साल पहले यानी साल 2008 में आम जनता के लिए खोला गया था. तब से लेकर अब तक चार करोड़ से ज्यादा लोग इस तहखाने में इस अद्भुत हड्डियों और खोपड़ियों की दीवार को देख चुके हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस जगह का इस्तेमाल कुछ हॉलीवुड फिल्मों और फैशन शो के लिए भी किया जा चुका है. कहा जाता है कि तहखाने की खोज के बाद यहां मौजूद कंकालों को इकठ्ठा करने में करीब 10 साल का समय लगा था.