September 10, 2026
Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट को मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों से मिलकर जताया शोक

पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट को मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों से मिलकर जताया शोक

By on July 27, 2026 0 54 Views

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को देहरादून स्थित डी.एल. रोड पर पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय हीरा सिंह बिष्ट के निजी आवास पहुंचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर दिवंगत नेता को नमन किया।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और उन्हें इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल बनाए रखने का भरोसा दिया। उन्होंने स्वर्गीय हीरा सिंह बिष्ट के जनसेवा और सार्वजनिक जीवन में दिए गए योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।