विश्व रक्तदाता दिवस के उपलक्ष में काशी चैरिटेबल ब्लड बैंक द्वारा टीम हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन और दया फाउंडेशन को सम्मानित किया गया।
रामनगर। 14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस के उपलक्ष में काशी चैरिटेबल ब्लड बैंक द्वारा टीम हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन और दया फाउंडेशन को सम्मानित किया गया।
ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन जिलाध्यक्ष सुमित लोहनी द्वारा किया गया था जिसमे हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन के अध्यक्ष परवेज मलिक ने काशी चैरिटेबल ब्लड बैंक का आभार व्यक्त करते हुए कहा की हर व्यक्ति को तीन से 6 महीने में रक्तदान करते रहना चाहिए जिससे काफी सारी बीमारियों से दूर रहते हैं। और उपस्थित समाजसेवी मोहित अग्रवाल ने बताया की दुनिया भर में हर साल 14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस यानी वर्ल्ड डोनर डे मनाया जाता है इस दिवस को मनाने का उद्देश्य उन सभी ब्लड डोनेट करने वालों का शुक्रिया अदा करना है जो अपने खून को देखकर मानवता की रक्षा कर रहे हैं और मोहित अग्रवाल ने अपना 52 वा रक्तदान कर भागेदारी की और सतही समाजसेवी आरिश सिद्दीकी ने बताया की रक्तदाता दिवस मनाने की शुरुआत विश्व स्वास्थ्य संगठन ने वर्ष 2004 में की थी तब से हर साल 14 जून को रक्तदाता दिवस मनाया जाने लगा हर साल यानी 14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस मनाया जाता है ब्लड डोनेशन एक दर्द रहित क्रिया है जो किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचा सकती है।
काशी चैरिटेबल ब्लड बैंक के तकनीकी अधिकारी वीर सिंह ने दया फाउंडेशन से मोहित अग्रवाल, हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन के अध्यक्ष परवेज मलिक, आरिश सिद्दीकी, दानिश मलिक, डॉ मेहंदी हसन, फिरोज खान, शिबू सिद्दीकी, अब्दुल रजा आदि को सम्मानित किया।

