Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • प्रेमचंद जयंती सप्ताह के दूसरे दिन बच्चों ने बनाये चित्र ,पढ़ी कहानियां…..

प्रेमचंद जयंती सप्ताह के दूसरे दिन बच्चों ने बनाये चित्र ,पढ़ी कहानियां…..

By on July 26, 2022 0 236 Views

रामनगर। रचनात्मक शिक्षक मण्डल उत्तराखण्ड की पहल पर हो रहे प्रेमचन्द जयंती सप्ताह के दूसरे दिन आज किसान इंटर कालेज पीरूमदारा में स्कूली बच्चों ने प्रेमचंद का चित्र बनाया,उनकी कहानियों व उपन्यासों के प्रमुख अंशों के वाचन किया,बड़े भाईसाहब कहानी का मंचन व नमक का दारोगा कहानी का फिल्मांकन देखा।चित्र बनाओ प्रतियोगिता में कक्षा 9 की रिया प्रथम,अंकित दूसरे,मीत तीसरे व हर्षिता आर्य चौथे स्थान पर फ्ही।जबकि प्रेमचन्द की कहानियों के वाचन में तनु,प्रशांत,मनीष कुमार ने बाजी मारी।प्रिंस,मीनाक्षी डंगवाल ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला,जबकि कक्षा 9 की हर्षिता ने मन्त्र,मानसी प्रकाश ने ईदगाह,माही ,मनीष कुमार ने उनके उपन्यासों के अंश सुनाए।उम्मीद संस्था द्वारा मंचित नाटक बड़े भाईसाहब भी दिखाया गया।उसमें अंजलि रावत,सुमित कुमार,अक्षित,जतिन राजपूत कोमल ने भागीदारी की।बूढ़ी काकी कहानी को फ़िल्म के रूप में देखा गया।कार्यक्रम संयोजक नवेंदु मठपाल ने प्रेमचन्द के जीवन व साहित्य पर विस्तार से बातचीत रखी।इस मौके पर प्रधानाचार्य हरेंद्र चौहान, राजकीय शिक्षक संघनक ब्लाक मंत्री अनिल कडाकोटी,जितेंद्र कुमार,गिरीश मेंदोला,लक्ष्मी आर्या, डी पी असवाल,रीना रावत, वीरेंद्र सिंह गुसाईं, कमल रावत श्रीमती भावना नेगी, संगीता पंत श्रीमती सीता रावत भारती मिश्र, हरप्रीत कौर श्रीमती सविता कुलदीप चंद मौजूद रहे।