October 25, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • सांसद प्रतिनिधि इंदर रावत ने दिया घर का जरूरत का समान

सांसद प्रतिनिधि इंदर रावत ने दिया घर का जरूरत का समान

By on February 28, 2022 0 332 Views

रामनगर।बीते दिनों शुक्रवार की रात ग्राम चैनपुरी क्षेत्र में संजय की झोपड़ी में शॉर्ट सर्किट से आग लगने के कारण घर का जरूरत का समान और कुछ मवेशी जलकर राख हो गए थे।जिसमें पीड़ित व्यक्ति को हजारों रुपये का नुकसान हुआ था। सांसद प्रतिनिधि इंदर रावत ने बताया कि उस दिन शहर से बाहर होने के कारण आगजनी की सूचना मिलने पर तत्काल मौके पर सम्बंधित अधिकारियों को भेजकर स्थल का मौका मुआयना करवाया शीघ्र मुआवजा देने की बात कही।रविवार को उन्होंने अपने साथियों के साथ जाकर आगजनी से पीड़ित परिवार से मिलकर उन्हें राशन कपडे भेंट किए साथ ही साथ भविष्य मे भी अपनी ओर से हरसम्भव मदद का आश्वासन दिया।इस दौरान साथ में अज्जु हालसी आनन्द बोहरा कमल पांडे तेजेस्वर घुगतियाल चंदन बिष्ट विनित शर्मा गौरव चोधरी पुरन कोहली आदि मौजूद रहे।