October 30, 2026
Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • सीएम धामी ने स्पीकर के साथ किया विधानसभा भवन में चल रहे निर्माण कार्यों का अवलोकन, आंदोलनकारियों की स्मृति में शहीद गैलरी का भी हो रहा निर्माण

सीएम धामी ने स्पीकर के साथ किया विधानसभा भवन में चल रहे निर्माण कार्यों का अवलोकन, आंदोलनकारियों की स्मृति में शहीद गैलरी का भी हो रहा निर्माण

By on November 30, 2024 0 505 Views

देहरादून: विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण एवं मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को विधानसभा में चल रहे नव निर्माण कार्यों का अवलोकन किया।

विधानसभा के मुख्य प्रवेश द्वार पर राष्ट्रीय चिन्ह अशोक स्तंभ स्थापित की गई है। उत्तराखण्ड राज्य आंदोलन के शहीद आंदोलनकारियों की स्मृति में शहीद गैलरी का निर्माण किया गया है। विधानसभा में राज्य के राजकीय चिन्ह भी स्थापित किये गये हैं एवं विधानसभा सदस्यों की बैठक के लिए एक्सटेंशन रूम का निर्माण किया गया है।