September 14, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • रेलवे विभाग की लापरवाही यात्रियों की सुरक्षा एवं जानमाल पर पड सकती है भारी।

रेलवे विभाग की लापरवाही यात्रियों की सुरक्षा एवं जानमाल पर पड सकती है भारी।

By on August 18, 2021 0 354 Views

रामनगर। रेलवे स्टेशन जाने वाले मुख्य मार्ग पर अव्यवस्था को दुरस्त करने की मांग को लेकर देवभूमि विकास मँच ने स्टेशन अधीक्षक उमेश चंद के माध्यम से डीआरएम बरेली को ज्ञापन भेजा।
देव भूमि विकास मंच से जुड़े लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल संयोजक मनमोहन अग्रवाल की अगुवाई में स्टेशन अधीक्षक उमेश चंद्र से उनके कार्यालय मे मिला।प्रतिनिधिमंडल में शामिल सदस्यों ने रेलवे स्टेशन को जाने वाले मुख्य मार्ग पर अवस्थाओं की ओर उनका ध्यान आकृष्ट करते हुए बताया कि रेलवे विभाग की लापरवाही लोगों की सुरक्षा व जानमाल पर भारी पड़ सकती है। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने बताया कि मुख्य सड़क मार्ग के दोनों तरफ घनी एवं बड़ी बड़ी झाड़ियां उग आयी हैँ,मुख्य मार्ग पर स्ट्रीट लाइट खराब होने के कारण अंधेरा रहता है , मार्ग पर बने गड्ढों से हमेशा दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है जिसके कारण देर रात व सुबह रेलवे स्टेशन आने जाने वाले वाले यात्रीअपने को असुरक्षित महसूस करते हैं। स्टेशन अधीक्षक उमेश चंद्र ने बताया कि इस संबंध में उच्च अधिकारियों से समाधान के लिए वार्ता करेंगे, उन्होंने बताया कि वे ज्ञापन को उचित माध्यम से डीआरएम बरेली को भिजवएंगे। प्रतिनिधिमंडल में व्यापार मंडल अध्यक्ष मनिंदर सिंह सेठी ,राज्य आंदोलनकारी उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रभात ध्यानी, इंकलाबी मजदूर केंद्र के पंकज ,लखनपुर स्पोर्ट्स क्लब से जुड़े गजेंद्र सिंह रावत, मंच संयोजक मनमोहन अग्रवाल शामिल थे।