October 30, 2026
Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • सीएम धामी ने कठुआ में हुए आतंकी हमले को बताया कायराना, बलिदान हुए उत्तराखंड के आदर्श नेगी को दी श्रद्धांजली

सीएम धामी ने कठुआ में हुए आतंकी हमले को बताया कायराना, बलिदान हुए उत्तराखंड के आदर्श नेगी को दी श्रद्धांजली

By on July 9, 2024 0 569 Views

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के कठुआ में हुए आतंकी हमले में उत्तराखंड के निवासी राइफलमैन आदर्श नेगी बलिदान हो गए। इस खबर के बाद बलिदानी के परिवार समेत पूरे उत्तराखंड में शोक की लहर दौड़ गई है।

मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कठुआ में हुए आतंकी हमले को कायराना बताते हुए आदर्श नेगी के बलिदान पर दुख व्यक्त किया।

सीएम धामी ने आतंकी हमले को बताया कायराना

सीएम धामी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा- जम्मू कश्मीर के कठुआ में आतंकियों द्वारा किए गए कायराना हमले में जनपद टिहरी के आदर्श नेगी जी के शहीद होने का समाचार अत्यंत दुःखद है। माँ भारती की रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त आदर्श नेगी जी का यह सर्वोच्च बलिदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा। ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

बता दें 26 वर्षीय आदर्श टिहरी जिले के कीर्तिनगर ब्लॉक के थाती डागर गांव के रहने वाले थे।उनके पिता दलबीर सिंह नेगी गांव में ही खेतीबाड़ी का काम करते हैं।आदर्श ने बारहवी तक की पढ़ाई राजकीय इंटर कॉलेज पिपलीधार से हुई। 2019 में वह गढ़वाल राइफल्स में भर्ती हो गए। उस दौरान वह गढ़वाल विश्वविद्यालय से बीएससी द्वितीय वर्ष थे।