November 14, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय स्यात,कोटाबाग में 75 वाँ स्वतंत्रता दिवस आजादी का अमृत महोत्सव के रूप में मनाया गया।

राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय स्यात,कोटाबाग में 75 वाँ स्वतंत्रता दिवस आजादी का अमृत महोत्सव के रूप में मनाया गया।

By on August 15, 2021 0 770 Views

कालाढुंगी।(शाकिर हुसैन) राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय स्यात,कोटाबाग में 75 वाँ स्वतंत्रता दिवस आजादी का अमृत महोत्सव के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर भारतीय नौसेना के अवकाश प्राप्त चिकित्सा विभाग के सदस्यों वरिष्ठ नौसैनिक पूरन चंद जोशी एवं दीपचंद जोशी के नेतृत्व में विद्यालय के समस्त बच्चों को शिक्षण सामग्री किट का वितरण किया गया,इस कार्यक्रम में चन्दन सिंह डांगी ,जगदीश भट्ट, संतोष भट्ट ,धीरज जोशी, द्वारा सहयोग प्रदान किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य बृजमोहन पांडे , द्वारा समस्त अतिथियों का बैज अलंकरण एवं स्मृति चिन्ह प्रदान करके सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के पी.टी.ए. अध्यक्ष बलवंत सिंह बोहरा, क्षेत्र पंचायत सदस्य माया पंत के प्रतिनिधि के रूप में सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता कंचन पंत एवं ग्राम प्रधान स्यात रजनी देवी एवं विद्यालय के शिक्षक प्रेम सिंह चौहान त्रिभुवन पांडे आनंद बल्लभ बेलवाल दीपक गिरि, हेमलता लोहनी पुष्पा आर्या, मनोज कुमार मिश्र आनंद सिंह महरा, द्वारा कार्यक्रम में सहयोग प्रदान किया।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा भारतीय नौसेना के अवकाश प्राप्त चिकित्सा विभाग के सदस्यों द्वारा विद्यालय के बच्चों को शिक्षण सामग्री किट प्रदान करने के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए सभी का आभार प्रकट किया गया।