October 30, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • राहुल गांधी के बयानों पर बीजेपी का पलटवार-कहा गांधी परिवार में होते है राजा-राजकुमार, पहले कांग्रेस शासित राज्यों में दिलाओ, 500 में सिलेंडर और रोजगार

राहुल गांधी के बयानों पर बीजेपी का पलटवार-कहा गांधी परिवार में होते है राजा-राजकुमार, पहले कांग्रेस शासित राज्यों में दिलाओ, 500 में सिलेंडर और रोजगार

By on February 6, 2022 0 338 Views
देहरादून:  भाजपा ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के 5 फरवरी के बयानों पर पलटवार करते हुए उनके 4 वादों और दावों पर सवाल खड़े किए हैं। भाजपा ने सवाल किया  कि अगर वाकई  मनमोहन  सरकार का कार्यकाल गोल्डेन पीरियड था तो जनता ने उन्हे सत्ता से बाहर क्यूँ किया वो भी एक नहीं,  दो दो बार | बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने राहुल गांधी को सलाह देते हुए कहा कि उत्तराखंड के कॉंग्रेस  घोषणापत्र को पहले उन्हे कांग्रेस शासित राज्यों में लागू करवाना चाहिए |
सुरेश जोशी ने राहुल गांधी के आज के दौरे को उत्तराखंड की जनता को भरमाने वाला बताया | जोशी के मुताबिक  एक तरफ हिन्दू और हिन्दुत्व पर सवाल खड़ा करने वाले राहुल माँ गंगा में डुबकी लगाकर सुविधावादी हिन्दू बनने की कोशिश करते हैं तो दूसरी तरफ उनके ही नेता बंद कमरे में मुस्लिम यूनिवर्सिटी का वादा करते हैं | उन्होने सवाल किया कि जब राहुल  कॉंग्रेस के सर्वेसर्वा हैं तो क्यूँ नहीं वह अपनी राज्य सरकारों में सिलेन्डर के दाम 500 रुपए, 5 लाख रोजगार देने और अन्य तमाम अपने घोषणापत्र के वादे पूरा करवा देते हैं |
उन्होने राहुल के पीएम मोदी को राजा बताने वाले बयान पर पलटवार हुए कहा कि राजशाही तो यूपीए सरकार में थी जब तत्कालीन प्रधानमंत्री भी दस जनपथ के सामने खड़े रहते थे, राजा राजकुमार तो कॉंग्रेस में पैदा होते हैं जहां गांधी उपनाम राष्ट्रीय अध्यक्ष होने की गारंटी होता है | उन्होने मनमोहन सिंह के कार्यकाल को गोल्डेन पीरियड बताने वाले बयान की खिल्ली उड़ाते  हए कहा कि उनका कार्यकाल तो स्वर्णिम था लेकिन सिर्फ और सिर्फ कॉंग्रेस के नेताओं के लिए और जिसकी रेटिंग 2014 के चुनावों में भारत की महान जनता दे चुकी है |