October 23, 2026
Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की।

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की।

By on September 1, 2021 0 411 Views

कालाढुंगी।आज आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष संतोष कबडवाल द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आम आदमी पार्टी के 300 यूनिट बिजली फ़्री योजना के अन्तर्गत कालाढूंगी विधानसभा कार्यरत कार्यकर्ताओं को डराए धमकाए जाने को लेकर कालाढूंगी थाने में तहरीर सौंपी

संतोष कबडवाल ने बताया कि भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा हमारी महिला कार्यकर्ता को जंगल में ले जाकर टुकड़े टुकड़े करने की धमकी दी जा रही है वहीं धमौला में दवाई फैक्ट्री के सामने बिजली योजना में लगे वाहन स्विफ्ट डिजायर संख्या यू, के, 04टी,ए, 5778 जिसके चारों टायर को अराजक तत्वों के द्वारा पंचर कर दिया गया जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है
कालाढूंगी थाना इंचार्ज ने इस तरह की घटनाओं पर तुरंत एक्शन लेने के निर्देश दिए है

आज तहरीर सौंपने वालों में हल्द्वानी महानगर अध्यक्ष डिंपल पांडेय संगठन मंत्री प्रदीप बेलवाल विधानसभा अध्यक्ष हीरा सिंह कोरंगा ब्लॉक अध्यक्ष हेमराज बिष्ट महानगर महासचिव मुशीर नवाब गंगा देवी अफजल सलमानी सायमन मशीह ग्रेशी वेद यश आर्या नीरज कुमार सूरज कुमार पवन कुमार पूजा देवी मोहम्मद कैफ कमलेश कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे