September 10, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • मन भरते ही अपने पतियों को मौत के घाट उतार देती थी यह दुल्हन, 6 साल में 17 दूल्हों को सुलाया मौत की नींद !

मन भरते ही अपने पतियों को मौत के घाट उतार देती थी यह दुल्हन, 6 साल में 17 दूल्हों को सुलाया मौत की नींद !

By on March 6, 2023 0 275 Views

भटिंडा: सीरियल किलर शब्द सुनते ही हमारे दिमाग में एक ऐसी छवि उत्पन्न होती है। जिसमें कोई शख्स हाथ में चाकू या बंदूक लिए नजर आता है। भारत में कई खतरनाक सीरियल किलर हुए हैं। न सिर्फ पुरुष, बल्कि महिलाएं भी शामिल हैं। आज हम आपको एक ऐसी ही सीरियल किलर दुल्हन के बारे में बताने जा रहे हैं। यह दुल्हन मन भरते ही अपने पतियों को मौत के घाट उतार देती थी। हैवानियत का आलम ऐसा था कि इस दुल्हन ने मात्र 6 साल में अपने 17 पतियों को मौत के घाट उतार दिया था। पंजाब की इस खूंखार महिला का नाम लाला वन था। भटिंडा की लाला वन ने अपनी पहली शादी 14 साल की उम्र में की थी। चंद दिनों बाद ही वह विधवा हो गई। दरअसल, शादी के तीन-चार महीने तक तो पति-पत्नी एकदम खुश थे, लेकिन फिर लाला का अपने पति से मन हटने लगा। तब लाला वन की जिंदगी में कोई और शख्स आ चुका था। एक दिन लाला वन के पति की मौत की खबर फैली। हर कोई लाला वन से सहानुभूति जता रहा था कि इतनी कम उम्र में लड़की विधवा हो गई।

दूसरी तरफ लाला वन खुश थी। दरअसल, पति की मौत उसकी प्लानिंग का हिस्सा था। उसने अपने पहले पति को खाने में जहर देकर मार दिया था। लाला का दिल अपने पहले पति से सिर्फ छह महीने में ही भर गया था। पति की मौत के कुछ दिनों बाद लाला ने दूसरी शादी की। चंद दिनों बाद इस शख्स से भी लाला का दिल भर गया। फिर उसने दूसरे पति को भी जहर देकर मार डाला। ऐसे ही उसने 17 शादियां की। वह मन भरने के बाद अपने हर पति के खाने में जहर मिला देती थी। 20 साल की उम्र तक लाला ने 17 पतियों को मौत के घाट उतार दिया था।

लाला के 16वें पति की मौत पर पुलिस को शक हुआ। इसके बाद पुलिस ने लाला पर नजर रखना शुरू किया। हालांकि, पुलिस लाला के 17वें पति को बचा नहीं पाई। लाला ने उसे भी मार डाला था। बस इस बार पुलिस ने लाला को सबूत मिटाने का मौका नहीं दिया। पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर लाला को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद गहन जांच की गई। जिसमें सामने आया कि 17वें पति की मौत लाला के जहर देने से हुई है। फिर पुलिस ने कस्टडी में लेकर लाला से सख्ती से पूछताछ की। जिसमें लाला ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।