October 26, 2026
Breaking News
  • Home
  • अन्य
  • समय प्रबंधन से मिलेगी सफलता -देवांश आईपीएस चयनित देवांश ने पीजी कॉलेज के छात्रों से किया संवाद

समय प्रबंधन से मिलेगी सफलता -देवांश आईपीएस चयनित देवांश ने पीजी कॉलेज के छात्रों से किया संवाद

By on November 27, 2021 0 291 Views

रामनगर।सूचना तकनीक और संचार के युग में सिविल सर्विसेज की परीक्षाओं की तैयारी के लिए दिल्ली या बड़े शहरों में जाना जरूरी नहीं, बल्कि आप व्यवस्थित और एकाग्र अध्ययन से रामनगर अथवा किसी गांव में रहकर भी सफलता प्राप्त कर सकते हैं। यह बात हाल ही में आईपीएस में चयनित देवांश पांडे ने छात्रों से संवाद करते हुए कही।
रामनगर निवासी देवांश पांडे पीएनजी महाविद्यालय कैरियर काउंसलिंग प्रकोष्ठ द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा की तैयारी विषय पर व्याख्यान में बतौर मुख्य वक्ता बोल रहे थे। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रशासनिक सेवा की तैयारी के लिए टिप्स दिए। उन्होंने समय प्रबंधन और अच्छी पाठ्य पुस्तकों को महत्वपूर्ण बताया।प्रतिदिन के लक्ष्यों को ध्यान में रखकर विषय सामग्री तैयार करने की सलाह देकर अपने अनुभव साझा किए। विद्यार्थियों ने प्रश्न पूछ कर अपनी जिज्ञासा शांत कर भविष्य के लिए विभिन्न योजनाओं के लिए सुझाव मांगे।
प्राचार्य प्रो.एम.सी.पाण्डे ने समस्त विद्यार्थियों को सिविल सेवा की तैयारी के लिए प्रोत्साहित किया। संयोजक डॉ.अनुराग श्रीवास्वत ने कहा कि पुरातन छात्र परिषद के सहयोग से ऐसे आयोजन भविष्य में होते रहेंगें। इस अवसर पर चीफ प्रॉक्टर डॉ0 जीसी पन्त, पुरातन छात्र परिषद अध्यक्ष गणेशरावत,जी.बी.पाण्डे,डॉ0 दीपक खाती,डॉ.प्रकाश बिष्ट आदि मौजूद रहे। संचालन डॉ0डीएन जोशी ने किया।