October 27, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • निवेशक सम्मेलन को लेकर लंदन में आयोजित रोड शो में सहयोग के लिए धामी ने जताया प्रवासी भारतीयों का आभार, देखें Video

निवेशक सम्मेलन को लेकर लंदन में आयोजित रोड शो में सहयोग के लिए धामी ने जताया प्रवासी भारतीयों का आभार, देखें Video

By on September 29, 2023 0 471 Views

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निवेशक सम्मेलन को लेकर लंदन में आयोजित रोड शो में सहयोग के लिए वहां रह रहे प्रवासी भारतीयों खासतौर पर उत्तराखंड के प्रवासी लोगों का आभार व्यक्त किया है। विदेशी निवेशकों से हुए समझौतों से उत्साहित सीएम ने लंदन दौरे को सफल बताया।

मुख्यमंत्री ने प्रसन्नता व्यक्त की कि प्रवासी उत्तराखंड निवासी विदेश में रहकर भी अपनी संस्कृति से जुड़े हुए हैं। अपनी मेहनत से उत्तराखंड के प्रवासी भाइयों ने अपना खास मुकाम बनाया है। उन्होंने कहा कि जिस अपनत्व भाव से उनका स्वागत किया गया उससे वे भावविभोर हैं।

विदेश में रह रहे उत्तराखंड के प्रवासी भाई-बहन, उत्तराखंड के ब्रांड एंबेसडर हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि लंदन भ्रमण बहुत ही सफल रहा है। निवेशकों से उत्साहवर्धक बात हुई है। निवेश के महत्वपूर्ण एमओयू हुए हैं। प्रधानमंत्री का उत्तराखंड से विशेष लगाव है। उनके मार्गदर्शन में राज्य का विकास हुआ है।