October 25, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • मदन कौशिक बोले- आगामी चुनावों में बड़े मार्जिन से जीतना पार्टी का लक्ष्य

मदन कौशिक बोले- आगामी चुनावों में बड़े मार्जिन से जीतना पार्टी का लक्ष्य

By on January 20, 2023 0 250 Views

देहरादून: राजधानी दिल्ली में दो दिन पहले भाजपा मुख्यालय में हुई बीजेपी राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक हुई थी. बैठक में पार्टी के विशेष आमंत्रित सदस्य के तौर पर भाजपा नेता मदन कौशिक भी शामिल हुए थे. उस बैठक के संबंध में आज शुक्रवार को मदन कौशिक ने उत्तराखंड बीजेपी मुख्यालय में विस्तार से जानकार दी. मदन कौशिक ने बताया कि दिल्ली में हुई बैठक में विधानसभा चुनाव और उपचुनाव में गरीब कल्याण नीति को लेकर चर्चा हुई.

मदन कौशिक ने कहा कि लगातार हर चुनाव में हमें जनता का आशीर्वाद मिला है. हम चुनाव जीत कर आए हैं, चुनाव प्रचार अभियान में पीएम मोदी की खास सहभागिता रही है. यही वजह है कि गुजरात चुनाव के बेहतर परिणाम हमारे सामने हैं. इस साल 9 राज्यों में चुनाव होने वाले हैं पार्टी का उनका लक्ष्य सभी चुनाव बड़े मार्जिन से जीतना है.

उन्होंने बताया कि चुनाव की क्या तैयारी होगी ? इस पर भी के केंद्रीय कार्यसमिति की बैठक में चर्चा हुई है. इसके अलावा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को हमने सफलता पूर्वक पूर्ण किया है जिसका फीड बैक लिया गया है। मन की बात कार्यक्रम का 100 वें संस्करण को हम और बृहद बनाएंगे और आज भारत की शाख विश्व पटल पर बढ़ी है.

उन्होंने बताया कि G20 की भी अध्यक्षता आज हमें मिली है. विश्व पटल पर आज भारत ताकतवर शांतिप्रिय देश बन रहा है. राष्टीय कार्यसमिति के सदस्य मदन कौशिक ने बताया की डबल इंजन की सरकार आम जनता के लिए क्यों जरूरी है ? जहां सरकार है, वहां विकास तो हो ही रहा है, जहां नही है वहां केंद्र के सहयोग कार्य किया जा रहा है. आम लोगों तक पहुंचाना हमारा कर्तव्य है, ये बातें भी हम जनता तक पहुंचा रहे हैं.