Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • प्राथमिक विद्यालय से चोरो ने किया हाथ साफ,प्रधानाचार्या ने पुलिस को दी तहरीर

प्राथमिक विद्यालय से चोरो ने किया हाथ साफ,प्रधानाचार्या ने पुलिस को दी तहरीर

By on January 24, 2022 0 243 Views

रामनगर।प्राथमिक विद्यालय से चोरी होने का मामला सामने आया है।विद्यालय प्रधानाचार्य ने पुलिस को तहरीर देकर चोरों को पकड़ने की मांग की हैं।राजकीय प्राथमिक विद्यालय मंगलार की प्रधानाचार्या कमलेश कोठारी ने पुलिस को दी तहरीर मैं बताया कि बीते शनिवार की रात अज्ञात चोरों द्वारा विद्यालय का मुख्य गेट और किचन का ताला तोड़कर वहाँ से 2 सिल्वर के बर्तन 2 कूकर गैस सिलेंडर आदि सामान चोरी कर लिया।उन्होंने बताया कि पूर्व में भी विद्यालय में कई बार चोरी हुई है और इस बात की शिकायत पुलिस से की थी लेकिन आरोपी अभी तक पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।