September 13, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • कांग्रेस ने रोजगार वा बढ़ती मंहगाई के विरोध में नगर में पदयात्रा निकाली।

कांग्रेस ने रोजगार वा बढ़ती मंहगाई के विरोध में नगर में पदयात्रा निकाली।

By on November 12, 2021 0 338 Views

 

रामनगर में कांग्रेस के पुर्व मुख्य्मंत्री हरिश रावत के नेतृत्व में रोजगार वा बढ़ती मंहगाई के विरोध में नगर में पद यात्रा निकाली गई। रामनगर पहुचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्व में बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी के खिलाफ रामनगर लखनपुर टंकी के पास से पद यात्रा निकाली गयी। पदयात्रा के लिए रामनगर पहुचे हरीश रावत का पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। पदयात्रा शहर के मुख्य मार्ग से होते हुए नगर पालिका परिसर पहुंची जहां इसका समापन हुआ। इस पदयात्रा में कॉंग्रेस कार्यकर्ताओ के साथ साथ स्थानीय लोग भी नजर आए । यह पदयात्रा बढ़ती महंगाई से त्रस्त जनता के लिए वा सरकार को जगाने के लिए निकाली गई। हालांकि इसे 2022 के आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी के रूप में भी देखा जा सकता है । इस मौके पर हरीश रावत के चहेते पूर्व ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलते नजर आए। ऐसे में 2022 के चुनाव को लेकर कॉंग्रेस में मतभेद नजर आया। इस पदयात्रा में कॉंग्रेस का दूसरा धड़ा व हरीश रावत सरकार में सुपर सीएम, व संकटमोचन कहे जाने वाले रणजीत रावत इस पदयात्रा से नदारद दिखे।