September 29, 2026
Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • यशपाल आर्य के चुनाव लड़ने की अटकलों पर लगा विराम….

यशपाल आर्य के चुनाव लड़ने की अटकलों पर लगा विराम….

By on October 14, 2021 0 397 Views
कांग्रेस पार्टी में घर वापसी के बाद यशपाल आर्य और उनके पुत्र पूर्व विधायक संजीव आर्य का पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया। जिसे देखकर यशपाल आर्य और संजीव आर्य गदगद हो गए और उन्होंने अपने समर्थकों और पार्टी पदाधिकारियों का धन्यवाद अदा किया, वही कांग्रेस नेता यशपाल आर्य हल्द्वानी, सोमेश्वर, काशीपुर समेत कई जगहों से चुनाव लड़ने की अटकलों पर विराम देते हुए। कांग्रेस नेता यशपाल आर्य ने कहा कि बाजपुर उनका कर्म क्षेत्र रहा है वहां की देवतुल्य जनता ने उनको जितना प्यार दिया है। वह उसे कभी भी भुला नहीं सकते बाजपुर का बच्चा-बच्चा यशपाल आर्य के किए गए विकास कार्यों का गुणगान करता है। ऐसे में वह किसी भी कीमत पर उन्हें नहीं छोड़ सकते और अगला चुनाव बाजपुर विधानसभा से लड़ेंगे।