Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी के शहादत दिवस के 50 वीं वर्षगांठ को प्रियदर्शनी शौर्य सम्मान दिवस के रूप में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी के शहादत दिवस के 50 वीं वर्षगांठ को प्रियदर्शनी शौर्य सम्मान दिवस के रूप में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

By on October 31, 2021 0 271 Views

कांग्रेस कार्यालय रामनगर में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी जी के शहादत दिवस एवं बांग्लादेश युद्ध में पाकिस्तानी फौज पर ऐतिहासिक विजय हासिल कर अलग बांग्लादेश के निर्माण में लौह महिला श्रीमती इंदिरा गांधी जी के शौर्य एवं साहस की 50 वीं वर्षगांठ को प्रियदर्शनी शौर्य सम्मान दिवस के रूप में कार्यक्रम आयोजित किया गया। सर्वप्रथम पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही आज के दिन महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व देश के प्रथम गृह मंत्री स्वर्गीय लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयंती पर नमन करते हुए उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित किये। इस अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी जी के व्यक्तित्व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष रणजीत रावत ने कहा कि देश की एकता और अखंडता के लिए उन्होंने जो किया वो किसी ने नहीं किया। उनके प्रधानमंत्री काल में कभी भी पाकिस्तान या किसी भी दूसरी शक्तियों ने आंख उठाकर भारत की ओर देखने की हिमाकत नहीं की। बांग्लादेश युद्ध में पाकिस्तानी फौज पर ऐतिहासिक विजय हासिल कर अलग बांग्लादेश निर्माण उनके शौर्य एवं साहस की गाथा है। उनके काल में देश तरक्की की राह पर काफी आगे निकला था आज भी देश विकास की राह पर जो है वह उनकी देन है। देश उन्हें कभी नहीं भूल पाएगा। कांग्रेस जन ने स्वर्गीय इंदिरा गांधी जी एवं स्वर्गीय सरदार वल्लभभाई पटेल जी के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर रणजीत रावत ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित परिजन देवेंद्र चंद्र भट्ट, चंदन सिंह बिष्ट, कृपाल रावत, मिथिलेश भट्ट एवं पूर्व सैनिक कैप्टन हरिप्रसाद भारद्वाज, वार सेना मेडल भरत सिंह रावत, वार सेना मेडल बहादुर सिंह भंडारी, सेना मेडल गोविंद सिंह बिष्ट, सेना मेडल सूबेदार विजय सिंह, कैप्टन भोपाल राम, लांस नायक भारत बंधु रावत, पूर्व सैनिक देशबंधु रावत को फूल माला पहनाकर एवं सौल भेंट कर सभी का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष डीसी हर्बोला, चेयरमैन हाजी मोहम्मद अकरम, प्रदेश महामंत्री किशोरी लाल, प्रदेश सचिव डॉक्टर निशांत पपने, महिला प्रदेश उपाध्यक्ष हरि प्रिय सती, सभासद विमला आर्य, सभासद भुवन शर्मा, सभासद गुलाम सादिक, सभासद मोहम्मद मुजाहिद, सभासद मोहम्मद अजमल, जिला उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल खुलासा, कांग्रेस प्रदेश सचिव अनु विभाग ममता आर्य, कांग्रेस प्रदेश महामंत्री अनु विभाग संजय कुमार, कुबेर कड़ाकोटि, ओम प्रकाश आर्य वंशी, संदीप रावत, अजय छिमवाल, इमरान खान, प्रशांत पांडे, महेश पांडे, प्रेम जैन, लीलाधर जोशी, अतुल अग्रवाल, नदीम कुरैशी, अजय मेहता, कैलाश त्रिपाठी, पंकज पांडे, आफाक हुसैन, मोईन खान, चांद खान, वीरेंद्र तिवारी, वीरेंद्र लटवाल, महेंद्र रावत आदि मौजूद रहे।