October 29, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • मसूरी गोलीकांड की 29 वीं बरसी आज, सीएम धामी ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

मसूरी गोलीकांड की 29 वीं बरसी आज, सीएम धामी ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

By on September 2, 2023 0 497 Views

मसूरी गोलीकांड की 29 वीं बरसी पर आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। मसूरी में उत्तराखंड आंदोलन की 29वीं वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम में सीएम धामी ने कहा कि ये राज्य आंदोलनकारियों की देन है।

सीएम धामी ने दी मसूरी गोलीकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि
सीएम धामी ने आज मसूरी में उत्तराखंड आंदोलन की 29वीं वर्षगांठ पर मसूरी गोलीकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। सीएम धामी ने शहीदों को नमक करते हुए कहा कि हमारा दायित्व शहीदों के सपनों का उत्तराखंड बनाने की दिशा में ही काम करना है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों की देन है।

29 साल पहले छह राज्य आंदोलनकारी हो गए थे शहीद

दो सितंबर 1994 को 29 साल पहले राज्य छह राज्य आंदोलनकारी पुलिस की गोली खाकर शहीद हो गए थे। आज मसूरी गोलीकांड की 29 वीं बरसी पर अपनो को याद कर आंदोलनकारियों और शहीदों के परिजनों का दर्द छलक उठा।

https://twitter.com/pushkardhami/status/ 1697810650737868876