October 31, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • क्लासरूम के अंदर ही छात्र ने टीचर पर तान दिया चाकू ! Viral हुआ हमला करने का Video, देखें और जानें कहाँ का है पूरा मामला…

क्लासरूम के अंदर ही छात्र ने टीचर पर तान दिया चाकू ! Viral हुआ हमला करने का Video, देखें और जानें कहाँ का है पूरा मामला…

By on October 8, 2023 0 736 Views

न्यूज़ डेस्क : अमेरिका में अक्सर स्कूलों में गोलीबारी और हमले की खबरें सामने आती रहती हैं. जिसमें कई बार छात्र और टीचर की जान तक चली जाती है. ऐसा ही एक मामला दक्षिण अमेरिकी देश मेक्सिको से सामने आया है. जहां एक छात्र ने किसी बात से खफा होकर क्लास रूम के अंदर ही टीचर पर हमला कर दिया. ये पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई. जिसकी एक वीडियो क्लिप अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. जिसे देखकर हर कोई हैरान है. क्योंकि छात्र ने क्लास रूम के अंदर ही टीचर पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया. इस वीडियो को एक्स अकाउंट @grayeb_latayef से शेयर किया गया है. ये वीडियो मेक्सिको के कोहुइला के किसी स्कूल का बताया जा रहा है. जहां स्टूडेंट्स से भरी क्लास में एक छात्र टीचर को पीछे से चाकू मारने लगता है. इस हमले में टीचर बुरी तरह से जख्मी हो गईं. वहीं आरोपी छात्र को पकड़ लिया गया.

भरी क्लास में चाकू से टीचर पर ताबड़तोर हमला

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक स्कूल के क्लास रूम में तमाम स्टूडेंट्स बैठे हुए हैं. सामने टीचर भी कुर्सी पर बैठकर बच्चों को पढ़ा ही हैं. उन्हीं के पास एक छात्र भी टहलता दिखाई दे रहा है. जिसके हाथ में कोई वस्तु दिखाई दे रही है. छात्र इधर उधर टहल रहा है जैसे वह टीचर पर अपना रौब जमाना चाह रहा हो. इसी दौरान टीचर अपनी कुर्सी से उठकर क्लास रूम से बाहर जाने लगती है, छात्र भी उनके पीछे चलता और उनपर हमला कर देता है.

वह टीचर पर चाकू से ताबड़तोड़ वार करता है. ये देखकर वहां मौजूद बच्चों में चीख पुकार मच जाती है और बच्चे क्लास रूम से निकलकर भागने लगते हैं. ये देखकर आरोपी छात्र भी वहीं से भाग खड़ा होता है लेकिन फरार होने से पहले ही उसे पकड़ लिया जाता है. इस वीडियो को अब तक सैकड़ों व्यूज मिल चुके हैं.