September 20, 2026
Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • भीमताल में धूमधाम से मनाई गई नंदाष्टमी, माँ नंदा-सुनंदा की भव्य डोला यात्रा में शामिल हुए मंत्री राम सिंह कैड़ा

भीमताल में धूमधाम से मनाई गई नंदाष्टमी, माँ नंदा-सुनंदा की भव्य डोला यात्रा में शामिल हुए मंत्री राम सिंह कैड़ा

By on September 20, 2026 0 10 Views

भीमताल। भीमताल में नंदाष्टमी का पर्व श्रद्धा और भक्तिमय माहौल में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर ढोल-नगाड़ों की गूंज और माँ के जयकारों के बीच माँ नंदा-सुनंदा की भव्य डोला यात्रा निकाली गई। डोला यात्रा में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने माँ नंदा-सुनंदा के दर्शन कर प्रदेश और भीमतालवासियों की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की। उन्होंने श्रद्धालुओं को नंदाष्टमी की हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह पर्व उत्तराखंड की लोक संस्कृति, धार्मिक आस्था और परंपराओं का प्रतीक है।

डोला यात्रा के दौरान पूरा भीमताल क्षेत्र माँ नंदा-सुनंदा के जयकारों से गूंज उठा और वातावरण भक्तिमय बना रहा। मंत्री कैड़ा ने कहा कि माँ नंदा-सुनंदा का आशीर्वाद सभी प्रदेशवासियों पर बना रहे।