September 14, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • वृहद पशु प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में कुमाऊँ भर से किसान पशु लेकर पहुँचे।

वृहद पशु प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में कुमाऊँ भर से किसान पशु लेकर पहुँचे।

By on January 7, 2022 0 354 Views

कालाढूंगी।कोटाबाग ब्लॉक के मुसाबंगर( बजूनिया हल्दू) ग्राम में आज वृहद पशु प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में कुमाऊँ भर से किसान पशु लेकर पहुँचे। गुरुवार को कोटाबाग के मुसाबंगर( बजूनियाहल्दू) ग्राम में नेशनल लाइवस्टॉक मिशन योजनान्तर्गत वृहद पशु प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। मंडल स्तरीय प्रदर्शनी होने के कारण कुमाऊ मंडल के सुदूरवर्ती स्थानों से किसानों ने अपने पशुओं के साथ प्रदर्शनी में प्रतिभाग किया। प्रदर्शनी में आये पशुओ को 9 श्रेणियों में वर्गीकृत कर पुरुस्कृत किया गया। पशुओ को असमय मृत्यु के दौरान मुआवजा मिलने की जानकारी भी किसानों को दी गई। प्रदर्शनी में बद्री, गिर, मुर्रा आदि नस्ल के पशु आये थे। वही पशु प्रदर्शनी में कोटाबाग ब्लॉक के सैकड़ो पशुपालको ने प्रतिभाग किया वही पशु प्रदर्शनी में विभिन्न नस्लो के पशुओं का अधिकारियों द्वारा मुआयना किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भुवन चन्द्र कर्नाटक( एडिशनल डायरेक्टर एनिमल हसबेंडरी डिपार्टमेंट कुमाऊँ रीजन) ने बताया वृहद पशु प्रदर्शनी कोटाबाग ब्लॉक के बजूनिया हल्दू में हो रही है। प्रदर्शनी में 150 से अधिक पशु प्रदर्शनी में आये हुए है।मंडल स्तरीय रैली होने के कारण जिला नैनीताल के अलावा जिला अल्मोड़ा और उधमसिंह नगर के अन्य स्थानों के पशु भी इस प्रदर्शनी में आये थे।