September 10, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • केला भी नहीं पकड़ा, ऑफिस में बैठकर बंदर ने खंगाली फाइलें, Viral हो रहा Video, देखें…

केला भी नहीं पकड़ा, ऑफिस में बैठकर बंदर ने खंगाली फाइलें, Viral हो रहा Video, देखें…

By on October 15, 2023 0 791 Views

सहारनपुर: यूपी के सहारनपुर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें एक बंदर को ऑफिस में फाइलें खंगालते देखा जा सकता है. बंदर बाकायदा मेज पर बैठकर पन्ने पलटता रहता है. वीडियो सामने के बाद कई सवाल उठे तो एसडीएम ने सामने आकर इस पर जवाब दिया है. दरअसल, ये वीडियो सहारनपुर की बेहट तहसील का बताया जा रहा है. इसमें एक बंदर किसी ऑफिस की मेज पर बैठकर रजिस्टर के पन्नें पलटता दिख रहा है. चर्चा होने लगी कि वीडियो किसी सरकारी कार्यालय का है.

हालांकि, बेहट तहसील के एसडीएम दीपक कुमार का कहना है कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो तहसील बेहट परिसर के किसी सरकारी कार्यालय का नहीं है. बंदर एक अधिवक्ता के चेंबर में घुसकर मेज पर बैठा था. उन्होंने वन विभाग और पुलिस अधिकारियों को इसकी सूचना दी है.