October 24, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • लक्‍सर-देहरादून सेक्‍शन पर दो दिन तक ट्रेनों का संचालन प्रभावित

लक्‍सर-देहरादून सेक्‍शन पर दो दिन तक ट्रेनों का संचालन प्रभावित

By on October 12, 2021 0 456 Views

देहरादून। ट्रैफिक ब्‍लॉक के कारण लक्‍सर-देहरादून सेक्‍शन पर दो दिन तक ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि मंगलवार को अहमदाबाद और ऋषिकेश के बीच चलने वाली ट्रेन अहमदाबाद-योगनगरी ऋषिकेश स्‍पेशल हरिद्वार तक ही चलेगी। जबकि बुधवार को यह ट्रेन हरिद्वार से ही चलेगी। प्रयागराज संगम और ऋषिकेश के बीच चलने वाली ट्रेन भी मंगलवार को अपनी यात्रा हरिद्वार स्टेशन पर समाप्त करेगी और बुधवार को हरिद्वार से चलेगी। दो दिन तक ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।