- Home
- उत्तराखण्ड
- पारदर्शिता के साथ हो रही है पुलिस भर्ती प्रक्रिया। आईआरबी बैलपड़ाव में पुलिस भर्ती के लिए पहुंच रहे युवा।
पारदर्शिता के साथ हो रही है पुलिस भर्ती प्रक्रिया। आईआरबी बैलपड़ाव में पुलिस भर्ती के लिए पहुंच रहे युवा।
कालाढूंगी। बैलपड़ाव में स्थित इंडिया रिजर्व बटालियन (आईआरबी) प्रथम में 15 मई से पुलिस आरक्षी संवर्ग भर्ती परीक्षा चल रही है। जिसमें पुलिस भर्ती के इच्छुक दर्जनों युवा प्रतिदिन प्रतिभाग करने पहुंच रहे हैं।
आईआरबी कमांडेंट आईपीएस सुखवीर सिंह की देखरेख में पुलिस भर्ती परीक्षा की कार्यवाही संपन्न हो रही है। यहां पहुंच रहे युवाओं को दौड़, बिम, थ्रोबाल, डिप्स, लोंग जंप आदि प्रशिक्षण में परखा जा रहा है। वहीं आईआरबी सेनानायक आईपीएस सुखवीर सिंह ने बताया कि पुलिस भर्ती परीक्षा में पूरी तरह से पारदर्शिता बरती जा रही है। उन्होंने कहा कि कुछ युवा सोशल मीडिया पर पुलिस भर्ती की कार्रवाई में अनियमितताओं का आरोप लगा रहे हैं, जो सरासर गलत है।
जबकि भर्ती प्रक्रिया में किसी भी तरह की अनियमितता या लापरवाही नहीं बरती जा रही है।
उन्होंने कहा निगरानी टीम व सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में भर्ती प्रक्रिया संचालित की जा रही है। भर्ती के दौरान एंबुलेंस व चिकित्सक टीम हर समय मौके पर उपलब्ध है।
यह भर्ती 27 जून तक आयोजित होगी। जो युवा किसी कारण वंचित रह गए उनको बाद दो दिन का समय मिलेगा। इस दौरान सीओ वीर सिंह, नितिन लोहनी, रत्नमणि पांडे सहित हरमेश सिंह, संतोष कुमार, योगेंद्र बिष्ट, मनीष भाकुनी आदि भर्ती प्रक्रिया की कार्रवाई में जुटे हुए हैं।

