November 2, 2026
Breaking News

उत्तराखंड। इतने दिनों तक जारी रहेगा तेज बारिश का सिलसिला, प्रदेश की 61 सड़कें बंद

By on July 19, 2025 0 175 Views

उत्तराखंड । शुक्रवार को भी तेज बारिश का सिलसिला उत्तराखंड में जारी रहेगा। खासतौर पर पर्वतीय इलाकों में तेज बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की तरफ से जारी पूर्वानुमान के अनुसार हरिद्वार, अल्मोड़ा, टिहरी, उधमसिंह नगर जिले के कुछ जगहों पर तेज बारिश देखने को मिल सकती हैं।

मौसम विज्ञान ने कुछ इलाकों के लिए बारिश का येलो अलर्ट(Uttarakhand Weather) जारी किया है। जिसमें बागेश्वर और पिथौरागढ़ शामिल है। इसके साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना हैं। आने वाले दिनों की बात करें तो 21 जुलाई तक उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी रहेगा।

इसके साथ ही बारिश के बाद मलबा आने से उत्तराखंड में 61 सड़कें बंद रहेंगी। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के मुताबिक जल्दी ही बंद सड़कों को खोला जाएगा। उनके मुताबिक देहरादून जिले में हबर्टपुर-विकासनगर-राष्ट्रीय राजमार्ग लखवाड़ 16 में मलबा आ गया। जिसके चलते ये बंद है। इसे भी प्रसाशन खोलने का प्रयास कर रही है। इसके साथ ही 11 ग्रामीण सड़कें भी बंद हैं।

तो वहीं पिथौरागढ़ में नौ, चमोली में आठ, रुद्रप्रयाग, पौड़ी और उत्तरकाशी में सात, टिहरी में पांच, नैनीताल में तीन, बागेश्वर में दो व अल्मोड़ा जिले में एक सड़क बंद है।