October 28, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • ट्रांसपोर्टरों ने ओवरलोड न रोके जाने पर आत्मदाह की चेतावनी दी

ट्रांसपोर्टरों ने ओवरलोड न रोके जाने पर आत्मदाह की चेतावनी दी

By on January 9, 2022 0 327 Views

रामनगर।रामनगर के विभागीय उदासीनता से गुस्साए खनन ट्रांसपोर्टरों ओवरलोड ना रोके जाने पर आत्मदाह की चेतावनी दी है।डीएम नैनीताल और खनन प्रबन्धक को ज्ञापन भेजा।धरना प्रदर्शन कर रहे ट्रांसपोर्टरों में कहा , कुछ कारोबारी विभागीय सांठगांठ से ओवरलोड खनिज ले जा रहे हैं जो कि सरासर गैरकानूनी है। विभाग द्वारा मोटी रकम लेकर ओवरलोड को अंडरलोड दिखाया जा रहा है ।कहा अगर 24 घंटे के अंदर ओवरलोड नहीं रोका गया तो वह रविवार को खनन निकासी गेटो पर आत्मदाह करेंगे । हड़ताली ट्रांसपोर्टरों ने बाकायदा विभाग को इस संदर्भ में लिखित सूचना दी है । उल्लेखनीय है कि प्रदर्शनकारी ट्रांसपोर्टर क्रेशर संचालकों से लंबे अरसे से खनन निकासी का उचित मूल्य दिए जाने की मांग कर रहे है।कहा कि सरकार नदी से चुगान पर ₹30 के रॉयल्टी ले रही है । जबकि खेतों में अधाधुंध गड्ढे कर खनन कारोबार में लगे क्रेशर मालिकों से ₹6 की रॉयल्टी ली जा रही है । जो की पूरी व्यवस्था पर एक बहुत बड़ा सवालिया निशान है।इस दौरान जगमोहन सिंह रावत राजेन्द्र भंडारी जग्गी लोहनी उमेश अधिकारी राजू चौधरी हाजी सालिम यूनुस चौधरी मोहम्मद अली अनवर शेर मोहम्मद गौतम बिष्ट परवेज रमेश कुमार आदि मौजूद रहे।