October 30, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • हरिद्वार के डीएफओ के खिलाफ कर्मचारियों के द्वारा लगातार कार्य बहिष्कार किया गया

हरिद्वार के डीएफओ के खिलाफ कर्मचारियों के द्वारा लगातार कार्य बहिष्कार किया गया

By on January 6, 2022 0 294 Views

रामनगर ।उत्तराखंड फॉरेस्ट मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन शाखा रामनगर के तहत वन कर्मचारियों ने हरिद्वार डीएफओ धर्म सिंह मीणा के खिलाफ संघ भवन परिसर में लगातार कार्य बहिष्कार करते हुए जमकर नारेबाजी करते कर प्रदर्शन किया।इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष चंदन सिंह बिष्ट ने कहा कि हरिद्वार डीएफओ के खिलाफ इतना समय बीतने के बाद भी उसके खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं हुई।कर्मचारी पिछले दिनों से लगातार धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।कहा कि डीएफओ द्वारा कर्मचारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है उन्होंने कहा कि यह अधिकारी कर्मचारियों को भ्रष्ट बता कर उनका शोषण कर रहे हैं जबकि अधिकारी स्वयं भ्रष्ट हैं उन्होंने कहा कि आज जंगल की सुरक्षा का जिम्मा जिन छोटे कर्मचारियों पर है तो वही है अधिकारी उन कर्मचारियों का उत्पीड़न करते हुए कर्मचारियों का मनोबल तोड़ रहे हैं जिसे सहन नहीं किया जाएगा उन्होंने कहा कि जब तक उक्त अधिकारी को वहां से नहीं हटाया जाता तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।इस दौरान आशा गुसाईं आलम अंसारी गीता जोशी दर्शन अधिकारी राम सिंह रावत ललित कुमार पंकज कुमार पमिला पंत राम सिंह बोरा कमला शर्मा आदि मौजूद रहे।