October 31, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • चंपावत उपचुनाव से पहले कांग्रेस को लगेगा एक और झटका ? कांग्रेस विधायक और पूर्व पदाधिकारी होंगे बीजेपी मे शामिल !

चंपावत उपचुनाव से पहले कांग्रेस को लगेगा एक और झटका ? कांग्रेस विधायक और पूर्व पदाधिकारी होंगे बीजेपी मे शामिल !

By on April 23, 2022 0 287 Views

देहरादून: चंपावत विधानसभा उपचुनाव से पहले भाजपा अपनी धुर विरोधी कांग्रेस के भीतर बड़ी सेंध लगाने की फिराक में है। सियासी गलियारों में कांग्रेस के एक दिग्गज नेता के भाजपा में शामिल होने की चर्चाएं गरमा रही हैं। अटकलें हैं कि दिग्गज नेता ने नई दिल्ली में भाजपा के केंद्रीय नेताओं से मुलाकात भी कर ली है।

पार्टी के वरिष्ठ नेता भी इस संभावना से इनकार नहीं कर रहे हैं, जिससे अटकलों को और ज्यादा हवा लग गई है। विधानसभा चुनाव में करारी शिकस्त के बाद कांग्रेस के भीतर हुए नेतृत्व परिवर्तन से एक खेमा नाखुश है। माना जा रहा है कि यह खेमा कभी भी कांग्रेस के भीतर लावा बनकर फूट सकता है।

कांग्रेस में अंसतोष और नाराजगी पर सत्तारूढ़ भाजपा की भी निगाह लगी है। सियासी हवाओं में दलबदल की चर्चाएं तेजी से तैर रही हैं। सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस के एक दिग्गज नेता जो खुद को अलग-थलग महसूस कर रहे हैं, भाजपा के केंद्रीय और प्रांतीय नेतृत्व के संपर्क में हैं।

राजनीतिक पुनर्वास का पूरा प्लान

चर्चा है कि सबकुछ अनुकूल रहा तो दिग्गज नेता भाजपा में शामिल हो सकते हैं। पार्टी के पास दिग्गज नेता को राजनीतिक पुनर्वास का पूरा प्लान है। अटकलें तो यहां तक हैं कि उन्हें 2024 में टिहरी लोस सीट से चुनाव लड़ाने से लेकर उनकी सीट पर उपचुनाव तक की भूमिका बांध दी गई है। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने नाम न बताने की शर्त पर माना कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भाजपा में शामिल हो सकते हैं।