October 28, 2026
Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • धामी से मिला ISAI का प्रतिनिधिमंडल, प्रदेश में स्केटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने और खेल प्रतियोगिता को बढ़ावा देने पर हुई चर्चा

धामी से मिला ISAI का प्रतिनिधिमंडल, प्रदेश में स्केटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने और खेल प्रतियोगिता को बढ़ावा देने पर हुई चर्चा

By on August 18, 2025 0 247 Views

देहरादून: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में आइस स्केटिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की | मुख्यमंत्री तथा आइस स्केटिंग एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया के प्रतिनिधिमंडल के मध्य उत्तराखंड में स्केटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने तथा स्केटिंग खेल व प्रतियोगिताओं को बढ़ावा देने के लिए किये जा रहे प्रयासों व रणनीति पर विस्तृत चर्चा हुई | मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में सभी खेलों के साथ ही स्केटिंग को भी बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है | उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को राज्य सरकार की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया |