October 31, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • सिंगर लकी अली ने IAS अधिकारी के खिलाफ दर्ज की शिकायत, जानें मामला

सिंगर लकी अली ने IAS अधिकारी के खिलाफ दर्ज की शिकायत, जानें मामला

By on June 21, 2024 0 610 Views

मुंबई: गायक मकसूद एम अली, जिन्हें लकी अली के नाम से भी जाना जाता है, ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी रोहिणी सिंधुरी, उनके पति और उनके देवर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. गायक ने ऑफिसर पर जमीन हड़पने का आरोप लगाया है. अली का आरोप है कि सिंधुरी, उनके परिवार के सदस्यों और कुछ अधिकारियों ने सरकारी संसाधनों और पैसे का इस्तेमाल करके उनकी संपत्ति पर अवैध कब्जा किया है.

लकी अली ने गुरुवार, 20 जून को अपने ऑफिशियल एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक लिस्ट साझा किया है. लिस्ट में आरोपियों के नाम और डिटेल्स दिए गए हैं. अली के अनुसार, रोहिणी सिंधुरी, उनके पति और उनके देवर, जो एक पॉलिटिशयन है, ने अवैध रूप से जमीन पर कब्जा किया है. इसके लिए उन्होंने सरकारी मशीनरी और पैसे का इस्तेमाल किया है.

2022 में भी लकी अली ने सिंधुरी का लिया था नाम
इससे पहले भी लकी अली ने सिंधुरी का नाम ले चुके हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिसंबर 2022 में उन्होंने कर्नाटक पुलिस को एक थ्रेड में टैग किया था. उन्होंने शिकायत की थी कि उनका एक खेत है, जो एक ट्र्स्ट की संपत्ति है. बंगलोर के भू-माफिया सुधीर रेड्डी और मधु रेड्डी ने सिंधुरी की मदद से उस खेत को अवैध रूप से कब्जा किया है.

रोहिणी सिंधुरी और आईपीएस अधिकारी का विवाद
रोहिणी सिंधुरी के नाम सिर्फ यही शिकायत नहीं है. उनका नाम आईपीएस अधिकारी डी रूपा मौदगिल के साथ भी जुड़ा है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पिछले साल मौदगिल ने फेसबुक पोस्ट में सिंधुरी के खिलाफ कई आरोप लगाए हैं. मौदगिल ने कथित तौर पर सिंधुरी पर साथी आईएएस अधिकारियों के साथ उनकी निजी तस्वीरें साझा करने का आरोप लगाया था. इसके कारण दोनों के बीच सार्वजनिक रूप से विवाद हुआ. इसके बाद राज्य सरकार ने दोनों अधिकारियों का तबादला कर दिया था.