October 31, 2026
Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • उत्तराखंड के 12 आईपीएस अफसरों के प्रमोशन पर जल्द लगेगी मुहर, अतिरिक्त पद हुए सृजित, देखें लिस्ट

उत्तराखंड के 12 आईपीएस अफसरों के प्रमोशन पर जल्द लगेगी मुहर, अतिरिक्त पद हुए सृजित, देखें लिस्ट

By on January 3, 2025 0 429 Views

देहरादूनः उत्तराखंड में कई आईपीएस अधिकारियों के प्रमोशन का इंतजार खत्म होने जा रहा है. दरअसल गृह विभाग ने 12 आईपीएस अधिकारियों को डीपीसी के बाद पदोन्नति देने के लिए एक्स कैडर पद सृजित कर लिए हैं. जिसके साथ ही नए साल के पहले महीने में ही आईपीएस अधिकारियों की पदोन्नति के लिए डीपीसी की बैठक होने की उम्मीद है.

प्रदेश में आईपीएस अधिकारियों की पदोन्नति के लिए गृह विभाग ने होमवर्क पूरा कर लिया है और जल्द ही डिपार्टमेंटल प्रमोशन कमेटी (DPC) बैठक की तारीख तय होने जा रही है. दरअसल राज्य में विभिन्न रैंक के लिए पदोन्नति होनी है. जिसमें कुल मिलाकर 12 आईपीएस को पदोन्नति का लाभ मिल सकेगा. खास बात यह है कि गृह विभाग ने इसके लिए अतिरिक्त एक्स कैडर पद भी सृजित कर लिए हैं.

प्रदेश में इन रैंक के लिए होने जा रही DPC

राज्य में जनवरी महीने में ही संभावित डीपीसी की बैठक विभिन्न रैंक के लिए होने जा रही है. इसमें दो आईपीएस अधिकारी डीजी रैंक पर पदोन्नति होंगे, तो वहीं पांच अधिकारियों को आईजी स्तर पर प्रमोशन देने की तैयारी है. इसके अलावा दो अधिकारी डीआईजी रैंक पर पदोन्नति पाएंगे, तो 3 एसपी रैंक के अधिकारी एसएसपी स्तर पर पहुंचेंगे. इसके साथ ही यह अधिकारी कंधों पर एक अशोक चिन्ह के साथ दो सितारे लगाने के हकदार हो जाएंगे. इन पदोन्नतियों के लिए गृह विभाग ने डीजी रैंक पर एक जबकि आईजी रैंक पर तीन नए एक्स कैडर कोटा सृजित किया है.

उत्तराखंड में डीजीपी रैंक के दो अधिकारी

इस पदोन्नति के साथ ही आईपीएस दीपम सेठ और पीवीके प्रसाद (वर्तमान में एडीजी रैंक) को एक्स कैडर पद पर डीजी (डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस) रैंक में पदोन्नति मिल सकेगी. उधर 2007 बैच के पांच आईपीएस अफसर IG (इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस) स्तर पर पदोन्नति पाएंगे. हालांकि पदोन्नति पाने वालों में दो अधिकारी प्रतिनियुक्ति पर राज्य से बाहर हैं. जबकि बाकी तीन अधिकारी योगेंद्र रावत, जन्मेजय खंडूड़ी और सेंथिल अबुदई को पदोन्नति मिल सकेगी.

दो डीआईजी और तीन एसएसपी रैंक पर होंगे प्रमोट

पुलिस विभाग में 2011 बैच के दो आईपीएस अधिकारी डीआईजी रैंक पर पदोन्नति होंगे. सीनियरिटी के लिहाज से इसमें धीरेंद्र गुंज्याल और मुकेश कुमार को पदोन्नति मिलने जा रही है. उधर दूसरी तरफ 2012 बैच के प्रहलाद मीणा, यशवंत चौहान और प्रीति प्रियदर्शनी एसएसपी रैंक के लिए एलिजिबल हो रहे हैं.

आईपीएस स्वीटी अग्रवाल को तोहफा

एक तरफ गृह विभाग प्रमोशन की तैयारी कर रहा है तो दूसरी तरफ केंद्रीय गृह मंत्रालय ने भी उत्तराखंड कैडर की आईपीएस स्वीटी अग्रवाल का आईजी रैंक पर इनपैनलमेंट कर लिया है. इसके साथ ही अब प्रतिनियुक्ति के दौरान IPS स्वीटी अग्रवाल आईजी स्तर पर ही तैनाती ले पाएंगी.