October 27, 2026
Breaking News

हर्षोल्लास के साथ मना बाल दिवस।

By on November 14, 2022 0 242 Views

कालाढूंगी। भारत के प्रथन प्रधानमंत्री रहे पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्म को बाल दिवस के रूप में मनाया गया। कालाढूंगी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्या बसंती अधिकारी द्वारा किया गया। रंगारंग कार्यक्रमों के साथ ही बच्चों नेहरू की जीवनी से अवगत कराया। विद्यालय स्टाफ की शिक्षिकाओं द्वारा सभी बच्चों को विशेष भोज कराया गया। इसके आलावा राउमावि कमोला, पवलगढ़, गोस्वामी विद्या मंदिर, मदर्स होम, कालाढूंगी,कष्णा एकेडमी चकलुवा, रा, इ,का,परतापपुर,सहित विकास खंड कोटाबाग के विभिन्न स्कूलों में बाल दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं खेलों का आयोजन भी किया गया। बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।