September 16, 2026
Breaking News

सिंगर पवनदीप राजन की हालत गंभीर, हादसे पर सीएम धामी ने जताया अफसोस

By on May 5, 2025 0 398 Views

सिंगिंग रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल 12’ के विजेता की हालत गंभीर बनी हुई है. इलाज के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है. सीएम धामी ने पवनदीप राजन के हादसे पर दुख जताया है. साथ ही उनके शीघ्र स्वस्थ

सुप्रसिद्ध गायक, देवभूमि उत्तराखंड के सपूत पवनदीप राजन के सड़क दुर्घटना में घायल होने का दुखद समाचार प्राप्त हुआ. ईश्वर से उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं

सिंगिंग रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल 12’ के विजेता और मशहूर सिंगर पवनदीप राजन (Pawandeep Rajan) सोमवार को एक गंभीर सड़क हादसे का शिकार हो गए. ये एक्सीडेंट अमरोहा में सुबह लगभग 3:40 बजे हुआ. पवनदीप जिस कार में सवार थे वो अचानक नियंत्रण से बाहर हो गई.

टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए. हादसे के बाद सिंगर को अस्पताल(Singer Pawandeep Rajan accident) में भर्ती कराया गया. जहां उनका इलाज चल रहा है. जानकारी के मुताबिक उनके बाएं पैर और दाहिने हाथ में चोटें आई हैं.

उत्तराखंड के चंपावत जिले से ताल्लुक रखने वाले पवनदीप का म्यूजिक सफर साल 2015 में ‘द वॉयस इंडिया’ की जीत से शुरू हुआ था. लेकिन असली लोकप्रियता उन्हें ‘इंडियन आइडल 12’ से मिली. जहां उन्होंने ना सिर्फ ट्रॉफी जीती बल्कि 25 लाख रुपए की प्राइज मनी और एक नई कार भी अपने नाम की.