October 28, 2026
Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • देहरादून हादसे के बाद हरकत में आया प्रशासन, पुलिस ने चलाया ड्रंक एंड ड्राइव अभियान

देहरादून हादसे के बाद हरकत में आया प्रशासन, पुलिस ने चलाया ड्रंक एंड ड्राइव अभियान

By on November 17, 2024 0 412 Views

देहरादून में हुए खतरनाक हादसे के बाद सभी जनपदों की पुलिस हरकत में आ गई है. नैनीताल पुलिस भी शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान चलाए हुए है. पुलिस ने दो चालक को गिरफ्तार कर उनके वाहन सीज कर दिए हैं. इसके साथ ही चालकों के डीएल भी निरस्त कर दिए हैं.

डीजीपी अभिनव कुमार के निर्देश के बाद नैनीताल एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने नैनीताल पुलिस को सड़क हादसों में अंकुश लगाने के लिए संबंधित अधिकारियों को सघन चेकिंग अभियान चलाने के लिए निर्देशित किया है. जिसके बाद पुलिस ड्रंक एंड ड्राइव वाहनों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाए हुए है. इसके साथ ही वाहन चालकों की एल्कोमीटर के माध्यम से जांच की जा रही है.

थानाध्यक्ष काठगोदाम के नेतृत्व में चौकी मल्ला काठगोदाम चौकी प्रभारी ने क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल के चालक कन्नू गिरी निवासी नैनीताल और एक स्कूटी चालक अमन कुमार निवासी उधम सिंह नगर को नशे में मदहोश होकर वाहन चलाता पाया. पुलिस ने दोनों को मल्ला काठगोदाम में रोककर एल्कोमीटर से चैक कर मेडिकल परीक्षण कराकर एमवी एक्ट के अंतर्गत गिरफ्तार किया है.