September 13, 2026
Breaking News

उत्तराखंड में एक हफ्ते फिर बढ़ाया गया कर्फ्यू।

By on August 10, 2021 0 315 Views

उत्तराखंड में कर्फ्यू 17 अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया गया है. प्रदेश में बाजार हफ्ते में 6 दिन सुबह 8:00 से रात के 9:00 बजे तक खुलेंगे. सरकार ने इस सप्ताह कोरोना कर्फ्यू में न तो कोई रियायत दी न कोई नई बंदिश लगाई गई है। सरकारी कार्यालय अब सो फ़ीसदी क्षमता के साथ खुल रहे हैं. अन्य राज्यों से उत्तराखंड आने वाले यात्रियों को आरटी पीसीआर नेगेटिव रिपोर्ट लाना अनिवार्य है. अगर आपने 15 दिन पहले कोरोनावायरस वैक्सीन की दोनों डोज लगवाई हुई हैं, तो आप उत्तराखंड आ सकते हैं. शॉपिंग मॉल खुले हुए हैं. इसके अलावा खेलकूद सामाजिक राजनीतिक गतिविधियों की अनुमति पहले ही दी जा चुकी है। आपको बता दें कि अब उत्तराखंड में 17 अगस्त सुबह 6:00 बजे तक कर्फ्यू जारी रहेगा. हालांकि इस दौरान नाइट कर्फ्यू को लेकर सख्ती बरकरार रहेगी. यूं समझ लीजिए कि अब उत्तराखंड में फिलहाल सब कुछ खुल चुका है   लेकिन नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा. उक्त आदेश में दिये गये समस्त दिशानिर्देश पूर्व की भांति यथावत रहेगें। प्रदेश में कोविड-19 संक्रमण के रोकथाम एवं नियन्त्रण के दृष्टिगत राज्य सरकार द्वारा जारी कोविड कर्फ्यू मास्क ना लगाने वालो को चलान  किया जायेगा..।उत्तराखंड़ एक हफ्ता बढ़ाया गया कोरोना कर्फ्यू , सबकुछ खुला केवल नाइट कर्फ्यू लागू..