October 5, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • कांग्रेस नेताओं ने कांग्रेस पर्यवेक्षक के समक्ष चुनाव लड़ने की दावेदारी प्रस्तुत की।

कांग्रेस नेताओं ने कांग्रेस पर्यवेक्षक के समक्ष चुनाव लड़ने की दावेदारी प्रस्तुत की।

By on November 17, 2021 0 345 Views

रामनगर।रामनगर के चार कांग्रेस नेताओं ने कांग्रेस पर्यवेक्षक चेतन चौधरी के समक्ष चुनाव लड़ने के लिए अपनी दावेदारी प्रस्तुत की।मंगलवार को कांग्रेस पर्यवेक्षक चेतन चौधरी रामनगर पहुंचे।रानीखेत रोड कांग्रेस कार्यालय में एक बैठक संपन्न हुई ।बैठक में नगर व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने कांग्रेस पर्यवेक्षक के सामने रामनगर से कांग्रेस कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रणजीत सिंह रावत का नाम भेजा गया।रणजीत सिंह रावत ने बताया कि उन्होंने 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए अपनी दावेदारी प्रस्तुत की।वहीं दूसरी ओर पूर्व ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी पूर्व राज्यमंत्री पुष्कर दुर्गापाल और महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष आशा बिष्ट ने भी 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पर्यवेक्षक चेतन चौधरी के समक्ष दावेदारी के प्रस्तुत की।