रामनगर के नूर मौहम्मद खान बने युवा कांग्रेस के जिला सचिव, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई एंकर:
रामनगर। रामनगर निवासी नूर मौहम्मद खान को युवा कांग्रेस में जिला सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक के निर्देशानुसार जिलाध्यक्ष नीरज कुमार और जिला प्रभारी दिग्विजय चौहान ने उन्हें जिला सचिव पद पर नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति पर कांग्रेस और युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
नूर मौहम्मद खान पूर्व में कांग्रेस सेवादल, एनएसयूआई, खेल प्रकोष्ठ और माइनॉरिटी कांग्रेस सहित विभिन्न संगठनों में सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं। इसके साथ ही वह युवा कांग्रेस के भी सक्रिय सदस्य रहे हैं। संगठन के प्रति उनकी सक्रियता और मिलनसार छवि को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
उनके मनोनयन पर युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सुमित लोहनी, पूर्व प्रदेश सचिव एडवोकेट फैजुल हक, विधानसभा अध्यक्ष विकास आर्य, कांग्रेस जिला सचिव जावेद खान, नगर पालिका सभासद अब्दुल करीम और शमीम अहमद, पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष मोहम्मद साकिर, पूर्व सभासद डॉ. जफर सैफी, वरिष्ठ कांग्रेसी खुर्शीद आलम सहित अनेक कांग्रेस एवं युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बधाई दी।
वहीं नवनियुक्त जिला सचिव नूर मौहम्मद खान ने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड में कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि इस लक्ष्य को हासिल करने में युवा कांग्रेस की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।

