October 31, 2026
Breaking News
  • Home
  • स्वास्थ्य
  • कालाढूंगी सीएचसी में ईसीजी व आपातकाल बेड की सुविधा।

कालाढूंगी सीएचसी में ईसीजी व आपातकाल बेड की सुविधा।

By on January 28, 2024 0 747 Views

कालाढूंगी । आपातकाल, दुर्घटना व अन्य महत्वपूर्ण समय में मरीजों के लिए अब सीएचसी कालाढूंगी में ऑक्सीजन, ईसीजी सहित अन्य उपकरण उपलब्ध हो गये हैं। जनप्रतिनिधियों व युवाओं ने कई बार अस्पताल के उच्चीकरण व उपकरणों की मांग रंग लायी है। गणतंत्र दिवस पर आपातकालीन भवन का शुभारंभ चिकित्साधीक्षक डॉ. सुधीर कन्याल ने किया । समाजसेवी मयंक गुप्ता ने युवाओं के साथ अस्पताल में सुविधाए उपलब्ध कराने हेतु शासन के खिलाफ तहसील में धरना दिया था। शुक्रवार को मयंक गुप्ता ने डॉ. सुधीर कन्याल को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।वही डाक्टर सुधीर कन्याल ने बताया कि आपातकाल में चार बेड, ऑक्सीजन व ईसीजी की सुविधा अब उपलब्ध है। निवर्तमान नगर अध्यक्ष पुष्कर कत्यूरा, ब्लॉक प्रमुख ,गोपाल बुधलाकोटी,हरीश मेहरा, महमूद हसन बंजारा,दिवान सिंह बिष्ट,व मयंक गुप्ता ने स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत व विधायक बंशीधर भगत का आभार जताया है।