October 31, 2026
Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • नैनीताल-बेतालघाट मामला: सीएम धामी का बड़ा एक्शन, सीओ-थानाध्यक्ष जिले से बाहर, सीबीसीआईडी को सौंपी जांच

नैनीताल-बेतालघाट मामला: सीएम धामी का बड़ा एक्शन, सीओ-थानाध्यक्ष जिले से बाहर, सीबीसीआईडी को सौंपी जांच

By on August 20, 2025 0 367 Views

देहरादून: सदन में दिनभर कांग्रेसी विधायकों के विरोध के बीच शाम को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल-बेतालघाट घटना में बड़ा एक्शन लिया। उन्होंने सीओ, थानाध्यक्ष को जिले से बाहर तबादला करने के निर्देश दिए। साथ ही मामले की विस्तृत जांच कुमाऊं कमिश्नर को करने और घटना व मुकदमों की जांच सीबीसीआईडी को करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल एवं बेतालघाट में हाल ही में हुए घटनाक्रमों को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष और प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि संपूर्ण मामले की विस्तृत जांच कुमाऊं मंडलायुक्त करेंगे और 15 दिन में अपनी जांच आख्या शासन को देंगे।

घटनाओं के मद्देनजर मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक स्तर पर त्वरित कार्रवाई करते हुए बेतालघाट में हुई फायरिंग सहित अन्य घटनाओं को देखते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी भवाली का स्थानांतरण जनपद से बाहर अन्यत्र करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही थानाध्यक्ष तल्लीताल को भी जनपद नैनीताल से बाहर स्थानांतरित किया जाएगा।