सामंत ने की मुख्यमंत्री से भेंट।
कालाढूंगी। (शाकिर हुसैन) विकास खंड कोटाबाग के क्षेत्र पंचायत सदस्य संगठन के जिला अध्यक्ष गंगा सिंह सामंत ने मंगलवार को देहरादून में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर उनका स्वागत किया। साथ ही क्षेत्र पंचायत सदस्यों की 5 सूत्रीय मांग एवं विकास खंड कोटाबाग की मूलभूत समस्याओं के निदान के लिए ज्ञापन सौंपा। सामंत के मांग पत्र पढ़ने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मांगों के निराकरण का आश्वासन दिया।

