October 30, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • रूड़की ईंट भट्टा हादसे में घायल एक और मजदूर की मौत, छह हुई मृतकों की संख्या

रूड़की ईंट भट्टा हादसे में घायल एक और मजदूर की मौत, छह हुई मृतकों की संख्या

By on December 27, 2023 0 867 Views

मंगलवार सुबह रूड़की में ईंट भट्टे की दीवार गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में घायल एक और मजदूर की मौत होने से मृतकों की संख्या छह हो गई है। जबकि चार मजदूर घायल हैं।

ईंट भट्टा हादसे में घायल एक और मजदूर की मौत

उत्तराखंड के रुड़की में मंगलवार सुबह ईंट भट्टे की दीवार गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया। मंगलौर कोतवाली के लहबोली गांव में अचानक ईंट भट्टे की दीवार भरभराकर गिर गई। जिसमें से पांच की मजदूरों की मौत हो गई थी। जबकि चार मजदूर घायल थे।

घायल मजदूरों में से एक और मजदूर ने दम तोड़ दिया है। जिस से इस हादसे में मारे गए लोगों की संख्या छह हो गई है। मृतकों में तीन मजदूर उत्तरप्रदेश मुज़फ्फरनगर जिले के और बाकी के तीन उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के रहने वाले हैं।

दो मजदूरों की हालत गंभीर

हादसे में घायल हुए दो मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है। रवि पुत्र राजकुमार(25) बड़ौत और इंतजार पुत्र लतीफ(25), निवासी चुड़ियाला की हालत गंभीर बताई जा रही है। बता दें कि ईंट भट्टे की दीवार गिरने से हुए हादसे में मुकुल(28) पुत्र सुभाष ग्राम निवासी उदलहेड़ी, साबिर(20) पुत्र महबूब निवासी मिमलाना मुजफ्फरनगर, जग्गी(24) पुत्र बिस्म्बर, निवासी पिनना मुजफनगर, समीर पुत्र महबूब, निवासी गांव मिमलाना जिला मुजफ्फरनगर, अंकित (40) पुत्र धर्मपाल ग्राम उदलहेड़ी और बाबूराम(50) पुत्र कालूराम निवासी लहबोली की मौत हो गई है।

मृतकों के परिजनों को दिया जाएगा मुआवजा

सालवी भट्टे पर हुई छह लोगों की मौत को लेकर मृतकों के परिजनों को राहत देने की बात कही गई है। जहां एक ओर भट्टा मालिकों की तरफ से मृतकों के परिजनों को तीन-तीन लाख रुपये का मुआवजा देने की बात की गई है। तो वहीं दूसरी ओर प्रशासन ने घोषणा की है कि मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये मुआवजा दिया जाएगा।